1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1781- हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1939- जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1950- टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। प्रसारण की योजना बनाने के लिए दो महीने से भी ज़्यादा का समय लगा। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।
1962- नासा ने Mariner 2 स्पेस मिशन लांच किया।
1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979- आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1979- नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990- वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991- मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1991- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
यह भी पढ़ें- 26 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं