होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

27 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

27 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1911- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1923- टोक्यो में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।
1934- पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939- तुर्की में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945- वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1945- 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1949- नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1945- द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
1960- फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
2007- रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008- वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
1797- उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ।
1895- पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म हुआ।
1927-  उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।
1965- बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें- 26 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं