1415- इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिंकोर्ट की लड़ाई जीती।
1812- युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
1917- बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
1924- भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
1951- भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई।
1962- अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964- आबादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1971- संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
1995- तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000- अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2005- ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
2007- तुर्की के युद्धक विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुतान ज्वालामुखी फटा।
2008- सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सजा सुनाई गई।
2009- बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।
2012- क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
2013- नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
यह भी पढ़ें- 22 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं