होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

24 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

24 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1556: चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत।
1826: पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म
1857: कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
1859: 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गए कुएं से पहली बार तेल निकला।
1914: 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी शाहनवाज़ ख़ान का जन्म।
1924: स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म।
1945: हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था।
1950: 'जन गण मन' को भारत के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। राजेन्द्र प्रसाद भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1951: प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।
1952: बंबई (अब मुंबई) में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।
1957: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए वहां जनमत संग्रह कराने का अपना आह्वान दोहराया।
1966: एयर इंडिया के विमान बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 117 लोगों की मौत।
2004: मंगल की सतह के अन्वेषण के लिए 2003 के मध्य में भेजा गया रोबोटिक रोवर 'अपोर्च्यूनिटी' मंगल ग्रह पर उतरा।
2006: गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल.सीएन बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी।
2008: राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
2009: भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बॉयपास सर्जरी। इससे पहले 1990 में उनकी बॉयपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी।
2011: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन।

यह भी पढ़ें- 23 जनवरी के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं