1465- विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।
1672- खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1894- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
1912- नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के समय वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
1914- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1921- विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922- बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1954- आज ही के दिन बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
1968- मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
1969- चांद पर से लाए गए पत्थरों को 1969 में राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
1972- निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में 1972 में आज ही के दिन दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।
1976- सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में 1976 में मिली जुली सरकार का गठन।
यह भी पढ़ें- History of 22 December: देश में पहली मालगाड़ी 1851 में रुड़की से चलाई गई, जानें और प्रमुख घटनाएं