1689- रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1889- फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
1933- जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
1924- अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
1950- मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की।
1952- पोट्टि श्रीरामुलु ने पृथक् आंध्र राज्य के लिए आमरण अनशन शुरू किया।
1970- भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
1983- भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डॉक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
1994- जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2003- पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
2004- अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला। चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा। सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
2005- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के खिलाफ बगदाद में सुनवाई शुरू।
2007- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
2008- ऑटोमोबाइल बाजार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।
2012- लेबनान की राजधानी बेरूत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत,110 अन्य घायल विनोद।
यह भी पढ़ें- 18 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं