होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

13 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं

13 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1976- बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।
1987- कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1999- कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. रॉबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा। अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
2000- दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति का नोबेल पुरस्कार।
2001- नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
2002- इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
2003- डलास में एक साल चिकित्सा योजना और 26 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में ऑपरेशन सफल रहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन। नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2004- सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा। चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
2005- जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेरोल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006- बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए।
2011- दफ्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
2012- पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।
2013- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें- 12 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं