होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

12 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1398 : तैमूर घोड़ों की 92 टुकड़ियों के साथ सिंधु नदी के किनारे पहुंचा और अटक में नदी को पार किया।

1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।

1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।

1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।

1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।

2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया। 2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2012 : एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें- 11 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं