होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

21 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

21 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1502 : पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की। 

1819 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई। इसे स्विफ्ट वॉकर कहा जाता था। 

1840 : न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया। 

1851 : दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई। 1881 : अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना। 

1904 : पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना। 

1918 : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी। 

1927 : अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पैरिस के बीच बिना रूके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी। 

1935 : क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) भूकंप में बुरी तरह तबाह। 30 हजार से अधिक लोगों की मौत। 

1961 : दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ। 

1991 : तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या। 

1994 : सुष्मिता सेन मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में खिताब से नवाजी गईं। 

1996 : प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की। 

1998 : 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र। 

2002 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को छह महीने कारावास की सजा। 

2003 : विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।

2021 : प्रसिद्ध पर्यावरणविद और 'चिपको आन्दोलन' के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन।