होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

8 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

8 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1820: दुनिया की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक वीनस डि मेलो की खोज हुई थी। इसे ग्रीस में एजिम सागर के पास खोजा गया था।
1857: ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दे दी गई।
1859: जर्मन फिलॉस्फर एडमंड हुसेरेल का जन्म हुआ। उन्हें फिनॉमलॉजी का जनक माना जाता है।
1983 - अल्लु अर्जुन- तेलुगु फ़िल्म अभिनेता का जन्म हुआ।
1894: भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1924: शास्त्रीय संगीत गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ।
1929: क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।
1938: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ। अन्नान संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव थे।
1950: भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। 
1973: स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
2005: पोप जॉन पॉल द्वितीय के निधन के छह दिन बाद 8 अप्रैल 2005 को वेटिकन में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसमें दुनियाभर के 200 से ज्यादा नेता और लाखों लोग शामिल हुए थे।
2013:  ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन । वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।