होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

8 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

8 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1509 : विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी।

1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1609 : वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।

1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।

1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।

1908 : शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म।

1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।

1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।

1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई। 

1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।

1990 : इराक के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया। 

2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार किया। 

2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

यह भी पढ़ें- 7 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं