होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

5 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1556- पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630- स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1639- मैसाचुसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।
1678- जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडन बर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725- स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1811- स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
1854- क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटेन और फ्रांस की संयुक्त सेना ने ईरान में रूसी सेना को पराजित किया।
1872- उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।
1914- इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1920- 'इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी' की स्थापना।
1930- अमेरिका के महान साहित्यकार सिंक्लेयर लेविस को उनकी कृति 'बाबित्त' के लिये साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।
1951- नवादा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1961- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयॉर्क की यात्रा की।
1976- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985- 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
1995- इजरायल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
1999- वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल का निधन।
2001- भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
2004- गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को खाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की योजना को इजरायली संसद ने मंजूरी दी।
2006- इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई।
2007- चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2012- सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में 50 सैनिक मरे।
2013- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़ें- 4 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाएं