होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

5 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1612 : ब्रिटिश सरकार के तहत चार जंगी जहाजों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले जहाजी बेड़े की स्थापना।
1666 : लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गए और आठ लोगों की मौत हो गई।
1698 : इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई।
1763 : मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी।
1798 : फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 : सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 : चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1888 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म।
1914 : ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1944 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1962 : इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया।
1972 : म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 : पुर्तगाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1986 : आतंकवादियों द्वारा अपह्रत भारतीय विमान के मुसाफिरों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी।
1987 : अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिए 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 : नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1997 : अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
1999 : वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
2000 : नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
2001 : फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गए।
2002 : अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
2005 : मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2008 : रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।
2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- 4 सितंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं