होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

30 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

30 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1606: सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव का निधन।
1646: स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1778: महान फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन हुआ।
1826: पहले हिंदी साप्ताहिक पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन।
1867: उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1896: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली ऑटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
1981: बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या, देश में आपातकाल लागू।
1987: गोवा को राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26वां राज्य बना।
1996: 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1998: पाकिस्तान ने एक और (छठा) परमाणु परीक्षण किया।
1998: अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
2003: नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।
2004: सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, लेकिन दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2007: अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
2008: अफगानिस्तान में एक जिले पर तालिबान ने कब्जा किया।
2012: विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2012: लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों और मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।
2013: बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ।
2015: स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।