होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

29 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1661 : चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 
1639 : दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
1813 : अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया। 
1848 : मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म। 
1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रैक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। 
1930 : ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत। 
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। 
1978 : अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं। 
1991 : बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए। 1993 : पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा। 
2005 : सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया। 
2011 : लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ। 
2020 : हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन। 
2021 : भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले आए और 3,645 लोगों की मौत हुई।