होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

25 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

25 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1655 : शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
1788 : किसी भारतीय भाषा :बांग्ला: में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित हुआ।
1807 : ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
1821 : ग्रीक स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत।
1896: यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 : सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।
1914 : अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।
1920 : स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता ऊषा मेहता का जन्म।
1931 : महान पत्रकार और राजनेता गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।
1965 : नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।
1983 : दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत सागर कन्या का जलावतरण।
1986 : देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आनंद से चलकर कलकत्ता पहुंची।
1989 : भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया. एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।
1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
2002 : उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार, तमिलनाडु में पहली मौत, दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा 19,246 पर पहुंचा।
2020 : अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने गुरुद्वारे पर किया हमला, 25 श्रद्धालुओं की मौत।