1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई, इसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
1971 - अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की। फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।
1976- फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1981- ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म हुआ।
1982 - माइकल जैक्सन के मशहूर गीत थ्रिलर का म्यूजिक वीडियो MTV पर प्रसारित किया गया। इसने लोकप्रियता के नये कीर्तिमान स्थापित किए।
1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2002 - प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक यात्री जहाज ‘विंडस्टार’ में आग लगने के बाद 219 लोगों को बचाया गया।
2003 - बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को द हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
2006 - फिलिपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत हुई। 261 लोग घायल हुए थे।