होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

17 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

17 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1799 : श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू, चार मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ। 
1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 
1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की। 
1947 : श्रीलंका के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का जन्म। 
1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया। 
1975 : भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन। 
1977 : स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय। 
1982 : कनाडा ने संविधान अपनाया।
1982 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 
1983 : एसएलवी 3 राकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया। 
1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल। 
1993 : अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा। 
2006 : सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा। 
2007 : दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली। 
2008 : भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 
2014 : प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन। 
2021 : फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।