होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

16 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

16 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1690 : फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।
1693 : इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म।
1846 : अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह को दे दिया गया।
1901 : महात्मा गांधी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म।
1906 : भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का जन्म।
1916 : हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का जन्म।
1922 :अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेय का जन्म।
1922 : सुल्तान फवाद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1939 :जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1959 : इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1978 :अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1989 : मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ‘ममी’ मिली।
1995 : नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1998 :चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2003 : ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
2004 : रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2006 : संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
2007 : दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी हर्शेल गिब्स ने वनडे क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
2012 : भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2013 : पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना में 24 सैनिकों की मौत।
2014 : क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।