होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

15 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

15 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1469 : सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म। 
1658 : धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया। सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई करने के लिए भेजा था। 
1689 : फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 
1948 : हिमाचल प्रदेश की स्थापना। 
1976: भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की। 
1980: छह गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत हुए थे। 
1981 : पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोईंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया। इस जहाज और इसमें सवार 147 लोगों को छुडाने के लिए पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा। 
1990 : मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर आसीन पहले और अंतिम आदमी थे। 
1994 : भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट ऑफ ट्रेड एंड टैरिफ :जीएटीटी: पर हस्ताक्षर किए। 
2004 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई। 
2010: भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।

यह भी पढ़ें- सावधान ! अधिक कॉफी पीने से हो सकते हैं ये हानिकारक नुकसान, जानें कितनी मात्रा है सुरक्षित