होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

5 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

 

2021 में आज ही के दिन ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थी।

2017 में आज ही के दिन इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।

2010 में सुप्रीम कोर्ट ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नार्को अनैलेसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पॉलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया था।

2010 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया था। 

2009 में आज ही के दिन पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।

2006 में आज ही के दिन संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था।

1980 में आज ही के दिन लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया था। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।

1961 में आज ही के दिन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे थे। 

1821 में आज ही के दिन चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन हुआ था।

1809 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में पेटेंट प्राप्त करने वाली पहली महिला मैरी कीज़ को रेशम और धागे का उपयोग करके घास बुनाई के विचार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।