होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल: कल दिलाई जाएगी तीन नए विधायकों को शपथ

हिमाचल: कल दिलाई जाएगी तीन नए विधायकों को शपथ

 

हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अपने कक्ष में जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर, फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया और अर्की से विजयी संजय अवस्थी को शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सोलन सहित इन इलाकों की हवा हुई जहरीली, लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत


संबंधित समाचार