Himachal Pradesh Foundation Day: हिमाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह चाहती हैं कि राज्य नवाचार और उद्यमशीलता का केंद्र बने।
राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘मैं हिमाचल प्रदेश के ‘पूर्ण राज्यत्व दिवस’ पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। अध्यात्म और वीरता दोनों के केंद्र हिमाचल प्रदेश की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता सदियों से सभी को आकर्षित करती रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि राज्य नवाचार और उद्यमशीलता का भी केंद्र बने। मैं चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोग परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में भरपूर योगदान दें।’
हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। अध्यात्म और वीरता, दोनों के केंद्र हिमाचल प्रदेश की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता सदियों से सभी को आकर्षित करती रही है। मैं चाहती हूँ कि यह राज्य नवाचार तथा उद्यमशीलता का भी केंद्र बने।…
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2024
वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "हिमाचल प्रदेश के मेरे परिवारजन प्रकृति और कला-संस्कृति से लगाव के साथ-साथ अपने साहस और शौर्य के लिए जाने जाते हैं। अपनी गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी वे सदैव समर्पित रहे हैं। राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।"
हिमाचल प्रदेश के मेरे परिवारजन प्रकृति और कला-संस्कृति से लगाव के साथ-साथ अपने साहस और शौर्य के लिए जाने जाते हैं। अपनी गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी वे सदैव समर्पित रहे हैं। राज्य के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उन्हें मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2024
उधर, सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस कि बधाई देते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "देवभूमि, वीरता एवं संस्कृति की धरा हिमाचल के सभी सम्मानित प्रदेशवासियों को 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आज का दिन हम सबके लिए बेहद खास है। हमें गर्व है कि हमारा हिमाचल आत्मनिर्भरता के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है एवं व्यवस्था परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। हमारी सरकार हिमाचल को देश का सबसे उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।"
देवभूमि, वीरता एवं संस्कृति की धरा हिमाचल के सभी सम्मानित प्रदेशवासियों को 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) January 25, 2024
आज का दिन हम सबके लिए बेहद खास है। हमें गर्व है कि हमारा हिमाचल आत्मनिर्भरता के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है एवं व्यवस्था परिवर्तन का साक्षी बन रहा… pic.twitter.com/v0snBZe0rE
बता दें कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को भारतीय संघ का 18वां राज्य बना था।