होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में आज दिखेगा गर्मी का कहर, 4 जिलों में पारा 40 के पार, लू का अलर्ट जारी

हिमाचल में आज दिखेगा गर्मी का कहर, 4 जिलों में पारा 40 के पार, लू का अलर्ट जारी

 

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी पसीने छुड़ा रही है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर के नेरी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42.6, ऊना में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के चार जिलों का पारा 40 डिग्री को पार कर गया। कांगड़ा शहर का पारा 40.4 और बिलासपुर का 40.1 डिग्री रहा। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में लू चली। मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट है।

 12 जून तक प्रदेश में धूप खिली रहेगी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 जून तक प्रदेश में धूप खिली रहेगी। अगले तीन दिन पारा दो से तीन डिग्री और चढ़ने की आशंका है। उधर, 13 से 15 जून तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गर्ज के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी शिमला का अधिकतम पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ों की रानी में भी दिन को लोग छाता लेकर और महिलाएं चुनरी लेकर जाती दिखीं।

14 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ी 

जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में चल रहे एनसीसी शिविर में सोमवार दोपहर गर्मी के चलते 14 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कुछ कैडेट्स तो बेहोश हो गईं। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी से पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने से छात्राएं बेहोश हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह जैसे ही कैडेट्स ने दौड़ लगानी शुरू की तो एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी। कुछ कैडेट्स को चक्कर आने लगा और उल्टियां भी हुईं। छात्राओं की तबीयत बिगड़ते देख उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।


संबंधित समाचार