होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal : भूस्खलन की चपेट में आने से सिरमौर में चार बच्चों समेत पांच की मौत, एक घायल

Himachal : भूस्खलन की चपेट में आने से सिरमौर में चार बच्चों समेत पांच की मौत, एक घायल

 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रास्त पंचायत के राकसोड़ी (खिजराड़ी) गांव में एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब एक ही परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इस बीच घर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया।

मृतकों की पहचान 27 वर्षीय ममता पत्नी प्रदीप सिंह, 8 वर्षीय इशिता पुत्री प्रदीप सिंह, 6 वर्षीय अलीशा पुत्री प्रदीप सिंह, 2 वर्षीय ऐरंग पुत्री प्रदीप सिंह और 7 वर्षीय आकांशिका पुत्री तुलसी राम गांव खड़ेच (हलाहां) के तौर पर की गई है। जबकि, प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की। लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़ें- Kullu Accident : मुख्यमंत्री जयराम से सीएम योगी ने की बात, कुल्लू में हुई सड़क दुर्घटना पर जताया दुख


संबंधित समाचार