होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल, नए सिरे से होगा कांग्रेस कमेटी का गठन

हिमाचल कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल, नए सिरे से होगा कांग्रेस कमेटी का गठन

 

लोकसभा चुनाव में करारी हार के लिए कांग्रेस में भले ही बड़े नेताओं ने जिम्मेदारी ले ली है लेकिन अब हिमाचल से शुरू होने वाली पार्टी की मेजर सर्जरी के लिए 40 नेताओं और पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इन लोगों पर चुनाव में हार के लिए कार्रवाई जल्द होगी। इन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बाहर निकालने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव में काडर वोट सरकने के बाद विधानसभा उपचुनाव में इसे वापस कैसे लाया जाए, कांग्रेस को यह चिंता सता रही है। यही कारण है कि बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम न करने वाले नेताओं व पदाधिकारियों का कच्चा चिट्ठा तैयार कर लिया गया है।

ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 40 नेताओं व पदाधिकारियों को हटाने के संबंध में हाईकमान से भी चर्चा हुई है। इसके लिए तथ्य भी पेश किए गए हैं। हाईकमान से मंजूरी मिलती ही पार्टी में मेजर सर्जरी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर बयानबाजी के साथ चुनाव मैदान में नजर न आने वाले पदाधिकारियों का रिकॉर्ड तथ्यों के साथ जुटाया गया है। इसके बाद नए सिरे से कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दिन-रात एक करने वालों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल से कांग्रेस के चारों प्रत्याशियों ने अपनी हार को लेकर दी रिपोर्ट में करीब 12 ऐसे कांग्रेस नेताओं का जिक्र किया है जिन्होंने भितरघात कर उन्हें हराने में योगदान निभाया है। हालांकि उन्होंने हार के कई कारणों का जिक्र किया है लेकिन गुटबाजी भी प्रमुख कारणों में शामिल है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जंबो कार्यकारिणी बनाकर इतिहास रचा था। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू के कार्यकाल के पदाधिकारियों को हटाया नहीं गया और नए पदाधिकारियों की ताजपोशी की गई। 15 महासिचव, 15 उपाध्यक्ष और 68 सचिव बनाए गए थे। अब कुलदीप राठौर की टीम छोटी की जाएगी।


संबंधित समाचार