होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा, ये है वजह

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा, ये है वजह

 

हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार दोपहर को अनिल शर्मा ने ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा सीएम जयराम ठाकुर को भेजा है। अनिल शर्मा ने सीएम जयराम ठाकुर को इस्तीफा भेजा है।

बता दें कि अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा और पिता सुखराम ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद से अनिल शर्मा पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने का दवाब था।  हालांकि, अनिल शर्मा ने भाजपा की सदस्यता अभी नहीं छोड़ी है।

भाजपा संगठन व अनिल शर्मा के बीच कई दिनों से बयानबाजी चल रही थी। हालांकि अनिल शर्मा ने कई दिनों यही कह रहे थे कि वह न तो मंत्री पद से इस्तीफा देंगे न ही पार्टी छोड़ेंगे। बुधवार को उन्होंने मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के विरुद्ध मीडिया में बयान देकर उनसे पांच साल का हिसाब मांगा था। वीरवार को उनके गृह हलके सदर के साईगलू में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा व आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पलटवार किया था। इससे अनिल शर्मा की विदाई तय मानी जा रही थी। मुख्यमंत्री ने मंत्री पद से इस्तीफे की बात भी अनिल शर्मा के विवेक पर छोड़ दी थी। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने गृह हलके सराज के थाची में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। अनिल शर्मा के इस्तीफे पर अब अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को करना है। वह इस्तीफा राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजते हैं या फिर चुनावों के बाद उस पर विचार करेंगे, यह अब देखने वाली बात है।   


संबंधित समाचार