सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बचपन का प्यार वाला हीरो सहदेव दिरदो सड़क हादसे में घायल हो गया है। सहदेव दिरदो को जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर सुकमा एसपी सहदेव का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सहदेव दिरदो का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5 बजे बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने सहदेव के सिर पर 4 टांके लगाए हैं।
सहदेव दिरदो कुछ महीने पहले बचपन का प्यार गाने को लेकर सोशल मीडिया में हिट हुआ था। बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ के एक एलबम भी बनाया था, जो सोशल मीडिया में बहुत हिट हुआ। 'बचपन का प्यार' हर किसी के जुबां पर चढ़ गया था।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने किया ‘बजरंगी भाईजान 2’ के नाम का खुलासा, इन फिल्मों का भी करेंगे सीक्वल