होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हेलिकॉप्टर क्रैश: धूमधाम से मनाना चाहते थे बेटे का जन्मदिन, अधूरी रह गई विवेक की तमन्ना

हेलिकॉप्टर क्रैश: धूमधाम से मनाना चाहते थे बेटे का जन्मदिन, अधूरी रह गई विवेक की तमन्ना

 

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) होने से हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले विवेक कुमार (Vivek Kumar) भी इस हदासे में शहीद हुए 12 लोगों में से एक थे। वह अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाना चाहते थे। उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई। विवेक कुमार के चचेरे भाई सुरजीत कुमार ने बताया कि वह करीब चार महीने पहले डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे।

ये छुट्टी उन्होंने अपने बेटे के जन्म के दौरान ली थी। लेकिन इस दौरान वह कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर पाए थे। इसलिए उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि जब उनका बेटा एक साल का हो जाएगा तो वह उसका पहला जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाएंगे, कार्यक्रम करेंगे। लेकिन विवेक की यह तमन्ना पूरी नहीं हो पाई।

विवेक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली से शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। करीब 9 वर्ष तक उन्होंने सेना में अपनी सेवाएं दीं। उनका छोटा भाई बेकरी में काम करता है और बड़ी बहन की शादी हो गई है। विवेक कुमार की मौत की खबर सुनने के बाद जयसिंहपुर सहित पूरे कांगड़ा जिले में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर विवेक कुमार को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: पूरे प्रदेश में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, अब रिचार्ज खत्म होने पर आएगा एसएमएस


संबंधित समाचार