होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में 5 दिनों तक भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल में 5 दिनों तक भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

 

देश में कई जगहों पर अभी भी ठंड का असर देखने को मिलता है। इसकी वजह यह हो सकती है कि बार- बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी होना। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में तो बाकायदा बर्फीला तूफान आने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। हालांकि राजधानी दिल्ली में इसका असर कम ही दिखाई देगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में भी 23 से 26 फरवरी के बीच बर्फीले तूफान के आसार हैं। इन जगहों पर 25 और 26 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। देश के कई हिस्सों में जैसे- कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तो उत्‍तरी केरल के ऊपर चक्रवाती गतिविधियां होने के कारण आज तेज बारिश हो सकती है।

जानकारी के लिए बता दे कि पहाड़ी इलाकों के मौसम में आए बदलाव का राजधानी दिल्ली में असर कम ही दिखाई देगा। यहां सुबह साढ़े पांच बजे का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। देश की राजधानी में भी आज सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में पिछले दिनों की तरह आसमान साफ रहेगा। 27 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल दिखाई दे सकते हैं।


संबंधित समाचार