होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के 5 जिलों में तेज बारिश, सड़कों पर भरा 1 फीट पानी

हरियाणा के 5 जिलों में तेज बारिश, सड़कों पर भरा 1 फीट पानी

 

हरियाणा में अगस्त माह में मानसून लगातार सक्रिय है। हर दिन किसी न किसी जिले में बारिश हो जा रही है। कैथल, करनाल, पानीपत, जींद और कुरुक्षेत्र में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

नेशनल हाईवे 44 जीटी रोड पर एक फीट तक पानी भर गया है। पानीपत में खड़ी कारों पर दीवार गिर गई। जिससे कई कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हरियाणा में अगस्त माह में 33 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद बारिश जारी रहेगी। हरियाणा के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 28 अगस्त तक प्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हिसार और कुरुक्षेत्र में बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश पूरे जिले में नहीं बल्कि कुछ हिस्सों में हुई है।
 

बाजरा के इलाके में ज्यादा, धान के इलाके में कम बारिश

हरियाणा में धान का कटोरा कहे जाने वाले इलाके कैथल और करनाल में समान्य से अधिक बारिश हुई है। फसल की अच्छी ग्रोथ के लिए बारिश बहुत जरुरी है। 
वहीं हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से भी 30 प्रतिशत कम बारिश हो पाई है। वहीं महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है।
 

हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मानसून अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 28 अगस्त तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। 22 और 23 अगस्त तक दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन 24 से फिर पारे में गिरावट देखी जाएगी। यह गिरावट 2 से 3 डिग्री तक होने की आंशका हैं। अगस्त लास्ट तक दिन का पारा 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 

 


संबंधित समाचार