होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

तेज बारिश बनी मौत का कारण, गिरी घर की छत,मलबे में दबे तीन लोग, अस्पताल में चल रहा इलाज

तेज बारिश बनी मौत का कारण, गिरी घर की छत,मलबे में दबे तीन लोग, अस्पताल में चल रहा इलाज

 

Ambala:  बिहटा गांव में सुबह से चल रही बरसात के बीच एक मकान की कच्ची छत गिरने पर महिला व उसके दो बच्चे मलबे में दब गए। यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। ग्रामीणों ने शोर सुनने के बाद मलबे को हटाकर 35 वर्षीय महिला सुखविंद्र व उनकी आठ वर्षीय बेटी अमनीत व चार वर्षीय बेटे समरीक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। 

 कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। गांव के नंबरदार परमार ने बताया कि परिवार सुबह अपने कमरे में बैठा हुआ था। तभी कच्ची छत का गाटर टूट गया। देखते ही देखते तीनों मलबे में दब गए। साथ ही घर का सामान भी मलबे में दबने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। बरसात से बचने के लिए फिलहाल घर में तिरपाल डाली गई। घर टूटने के कारण साहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। 

वहीं ये घटना नया नहीं 

वहीं ये घटना नया नहीं है इससे पहले भी थाना पूछ अंतर्गत ग्राम कायला में रविवार तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया था। करीब चार बजे एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में दबकर गृहस्वामी समेत कई लोग शिकार बने चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।


संबंधित समाचार