होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Tips : हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें ये बदलाव, बीमारियों से रहेंगे दूर

Health Tips : हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें ये बदलाव, बीमारियों से रहेंगे दूर

 

Health Tips : खराब रहन सहन (Lifestyle) की वजह से सेहत को खासा नुकसान होता है। इसके कारण मोटापा, डायबिटीज (Diabetes) और हृदय रोग से जुड़ी बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों में हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। कई एक्सपर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार, अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हृदय रोग की समस्या बढ़ी है। इन बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनना चाहिए। आप अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव कर इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। हाइपरटेंशन (Hypertension) और हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) हृदय की बीमारी को बढ़ाने का काम करता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
 
एक अध्ययन के अनुसार एक जगह पर दो घंटे से अधिक बैठने से हार्ट डिसीज, टाइप- 2 डायबिटीज और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।

अपनी डाइट में ट्रांस फैट वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। ट्रांस फैट हार्ट रोग से जुड़ी बीमारियों को बढ़ाने का काम करता है। इस तरह की चीजों को अधिक खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसकी वजह से हृदय पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फ्रूट्स, वेजिटेबल, अनाज, फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips : बियर से बाल धोने से मिलते है ये बड़े फायदे, जानें क्या है सही तरीका


संबंधित समाचार