होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Tips: भूलकर भी इस समय न खाएं ये फल, जानें कब खाना चाहिए?

Health Tips: भूलकर भी इस समय न खाएं ये फल, जानें कब खाना चाहिए?

 

फल (Fruits) हमारे स्वास्थ्य (Health) के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या दिन या रात कभी भी फल खा लेने चाहिए? इस सवाल को लेकर खान-पान के विशेषज्ञ बंटे हुए हैं। कुछ मानते हैं कि फल कभी भी खा लें तो कोई बुराई नहीं है। जबकि कुछ का मानना है कि फलों के खाने का भी एक उचित समय होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 
खान-पान के ज्यादातर विशेषज्ञ मानते हैं कि सूरज डूबने के बाद फल नहीं खाने चाहिए। सूर्यास्त के बाद फल खाना लाभदायक से कहीं ज्यादा हानिकारक हो सकता है। हालांकि यह धारणा नई नहीं है। लेकिन पिछले दिनों यह तब फिर से चर्चा में आई है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिल्हों ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर यह बात लिखी कि अगर हम रात को फलों का सेवन करते हैं तो ये हमारी बॉडी में शुगर और एनर्जी का लेवल बढ़ा देते हैं। इससे नींद में खलल पड़ता है। लब्बोलुआब यह कि रात के समय फल खाने से बचें।

दिन में खाना है लाभकारी 
विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप दिन के समय फलों का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए ज्यादा लाभदायक होता है। वहीं कई ऐसे विशेषज्ञ हैं, जो इस बात से सहमत नहीं हैं कि रात में फल खाने ही नहीं चाहिए। उनका मानना है कि हम जब भी फल खाएं तो साथ में खाना खाने से बचें। खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद फल खाने चाहिए।

क्या कहता है आयुर्वेद 
आयुर्वेद के मुताबिक, सोने से कम से कम तीन या चार घंटे पहले रात का खाना खाना चाहिए। फल इससे भी पहले, जिसका साफ मतलब है कि सूर्यास्त के पहले ही फल खा लेना चाहिए। ज्यादातर खान-पान के विशेषज्ञ भले इस बात पर दो राय रखते हों कि रात में फल खाने चाहिए या नहीं। कितने खाने चाहिए और कौन-कौन से फल खाने चाहिए? लेकिन इस बात में करीब-करीब सभी विशेषज्ञ एकमत हैं कि रात की अपेक्षा दिन में फल खाएं तो उसके ज्यादा लाभ मिलते हैं। विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि फलों के खाने का समय भी निर्धारित होना चाहिए। क्योंकि कई फलों में प्रोटीन, फाइबर, शुगर काफी ज्यादा होते हैं। इसलिए ज्यादा शुगर वाले फलों को रात में खाने से बचना चाहिए। जानकार कहते हैं रात में जिन फलों को खाने में प्रमुखता देना चाहिए, वे हैं तरबूज, नाशपाती और कीवी।

रात में फल खाने से बचें 
विशेषज्ञ मानते हैं कि रात में फल खाना खराब होता है, उनके मुताबिक चूंकि कुछ फलों में काफी ज्यादा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जैसे-आम और केला। ऐसे फलों को रात में खाने से बचना चाहिए। इससे दो बड़ी समस्याएं होती हैं, एक तो पाचन संबंधी समस्याएं और दूसरी नींद में खलल। कई लोगों को रात में केला या संतरा खाने से गले में खराश भी हो जाती है। लेकिन कई दूसरे विशेषज्ञ कहते हैं कि रात में फल खाने से कोई बड़ी समस्या नहीं होती है। बस, फल खाकर तुरंत सोना नहीं चाहिए और पानी नहीं पीना चाहिए। रात में उन फलों को खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, जिनमें फाइबर ज्यादा होता है। मतलब साफ है कि रात में फल ना खाएं तो ही बेहतर है। अगर खाना ही है तो सबसे बढ़िया समय सुबह है, नाश्ते के साथ। 

यह भी पढ़ें- Health Tips: हाथ-पैर रहते हैं ठंडे तो शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी, जानें


संबंधित समाचार