सूरजमुखी का फूल सूरज की रोशनी के साथ-साथ अपनी दिशा बदलता रहता है। यह फूल दिखने में काफी सूंदर भी लगता है। यह फूल जितना सूंदर और आकर्षक होता है उतना ही पोष्टिक गुणों से भरपूर भी होता है। शायद ही आपको यह मालूम हो की सूरजमुखी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते है, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। ये बीज प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होते है। तो आइए जानते है, सूरजमुखी के बीज के फायदे।
सूरजमुखी के बीजों में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सूरजमुखी के बीज फूल के मध्य भाग में पाए जाते है। लेकिन ध्यान रहे कि सूरजमुखी के बीजों को छिल कर ही खाएं।
ये है सूरजमुखी फूल के बीजों के फायदे
दिल के लिए फायदेमंद
सूरजमुखी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी फ्लेवोनॉइड और पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखने में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके नियमित सेवन से दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। सूरजमुखी के बीज खाने से घाव भी जल्दी भरते है।
हड्डियों के लिए लाभकारी
सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिस कारण इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती है और मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी दूर हो जाता है। इसको खाने से शरीर की थकान आसानी से दूर होती है।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
सूरजमुखी के बीजों में पाए जाने वाला पोलीसैचुरेटेड फैट और कार्बोहाइड्रेट शरीर को स्वस्थ रखता है जिससे डायबिटीज नियंत्रित रहती है और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। स्नैक्स के तौर पर डायबिटीज के मरीज बीजों को कम मात्रा में खा सकते हैं।
कब्ज के लिए फायदेमंद
सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिस कारण यह कब्ज से परेशान लोगों के लिए काफी वरदान साबित हो सकता है। जो लोग लंबे समय से कब्ज की परेशानी है वह डाइट में सूरजमुखी के बीजों को अवश्य शामिल करें। कब्ज के साथ-साथ यह पेट को भी साफ रखने में भी मदद करता है।
हाई बीपी को करें नियंत्रित
सूरजमुखी के बीजों में विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ये हाई बीपी को नियंत्रित करने में सहायक है।
लेकिन ध्यान रहे अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही सूरजमुखी के बीजों का सेवन करें।