होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये आसान आदतें, जानिए क्या है?

लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये आसान आदतें, जानिए क्या है?

 

Health Special : बदलते दौर में लोगों के मन में हमेशा एक ख्याल आता है कि बुढ़ाते तक हम स्वस्थ कैसे रहे। अगर आप भी चाहते है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। बढ़ती उम्र अपने साथ कई शारीरिक और मानसिक बदलाव लेकर आती है। लेकिन अगर जीवनशैली संतुलित और अनुशासित हो, तो बुढ़ापे तक भी व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय रह सकता है। उम्र सिर्फ एक संख्या है, अगर आप अपने शरीर और मन का ख्याल सही ढंग से रखें।


स्वस्थ बुढ़ापे के लिए सबसे पहला नियम है संतुलित आहार

संतुलित आहार ही स्वस्थ बुढ़ाते के लिए सबसे पहला नियम है। रोज़ाना ताज़ी सब्ज़ियां, फल, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी का सेवन शरीर को मजबूत रखता है। नियमित व्यायाम जैसे टहलना, योग या हल्का स्ट्रेचिंग शरीर को लचीला और ऊर्जा से भरपूर रखता है। पर्याप्त नींद भी उतनी ही जरूरी है, क्योंकि यह शरीर की मरम्मत और मानसिक शांति के लिए अहम होती है। तनाव से दूरी रखना और सकारात्मक सोच बनाए रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। ध्यान, प्राणायाम और संगीत मन को शांत करते हैं। इसके अलावा, नशे से दूरी और वजन नियंत्रण उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों जैसे डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर और जोड़ों के दर्द से बचाव करता है।


थकान और तनाव को कम करता है

नियमित स्वास्थ्य जांच कराना और अपने मेडिकल रिकॉर्ड को अपडेट रखना जरूरी है ताकि किसी भी बीमारी का पता समय पर लगाया जा सके। परिवार और दोस्तों से जुड़ाव व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखता है, जबकि नई चीजें सीखना दिमाग को सक्रिय रखता है। धूप लेना, नींद से पहले स्क्रीन टाइम घटाना, और कृतज्ञता का भाव रखना भी उम्र के साथ आने वाली थकान और तनाव को कम करता है।


संबंधित समाचार