होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में होगी बारिश? जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में होगी बारिश? जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 12 मार्च से 14 मार्च तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। आज सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए है। बारिश के होने पर तापमान में गिरावट देखने को भी मिल सकती है। हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

अधिकतम तापमान 9 जिलों में 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है। महेंद्रगढ़ में तापमान 33.7 डिग्री तक पहुंच गया है जो सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में अभी से तेज गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ थोड़ी राहत देगा मगर इसके बाद तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा।

चलेंगी तेज हवाएं

हरियाणा चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई की संभावना है।

11 व 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। परंतु 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।


संबंधित समाचार