होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में बढ़ गई ठिठुरन, इन जिलों में घने कोहरे का जारी हुआ येलो अलर्ट 

हरियाणा में बढ़ गई ठिठुरन, इन जिलों में घने कोहरे का जारी हुआ येलो अलर्ट 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ड्राइवरों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस बीच, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से कई इलाकों में कोहरे से कुछ राहत मिली है। पहाड़ों में बढ़ती ठंड के कारण, मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान गिरने की उम्मीद है। हालांकि, सोमवार को राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।

यमुनानगर में सबसे कम तापमान

यमुनानगर में सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चरखी दादरी में सबसे ज़्यादा तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है: सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल और नूंह। आज से ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। रात में तापमान और गिरने की संभावना है। हालांकि, ज़्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम शुष्क बना रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 20 दिसंबर तक मौसम सूखा और बदलता रहेगा। आज से शुरू होने वाली शीतलहर के कारण रात के तापमान में गिरावट की उम्मीद है। हालांकि, दिन में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। 18 से 20 दिसंबर के बीच मौसम में बदलाव के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट संभव है। सुबह के समय कोहरा भी छा सकता है। यह मौसम किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आ रही है।


 


संबंधित समाचार