होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: दुष्यंत चौटाला का अशोक तंवर को पार्टी में आने का न्यौता, कहा मिलेगा पूरा सम्मान

हरियाणा विस चुनाव: दुष्यंत चौटाला का अशोक तंवर को पार्टी में आने का न्यौता, कहा मिलेगा पूरा सम्मान

 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव उफान पर है और सभी पार्टियों ने जीत के लिए ऐडी-चोटी तक को जोर लगा रखा है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है और पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया। अब अशोक तंवर को जेजेपी में आने का खुला निमंत्रण मिला है।

बता दे दुष्यंत चौटाला जो कि उचाना से विधानसभा चुनाव लड़ रहे है, उन्होने कहा है कि जिस कांग्रेस को बुरे वक्त में अशोक तंवर ने अपनी मेहनत से संभाला था, आज उसी कांग्रेस में तंवर की अनदेखी हुई। जिस कांग्रेस में मेहनती और कर्मठ नेता की अनदेखी हुई, उस कांग्रेस से अब आम कार्यकर्ता क्या उम्मीद कर सकता है। दुष्यंत चौटाला ने अशोक तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि वे उनकी पार्टी में आएं तो उनका स्वागत है।

जेजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर एक मेहनती तथा कर्मठ नेता हैं, लेकिन कांग्रेस ने उनकी मेहनत का सम्मान नहीं किया। जिस समय कांग्रेस बुरे वक्त में थी उस समय तंवर ही ऐसे नेता था जिन्होंने कांग्रेस को संभाला था। उनकी अनदेखी करना कांग्रेस को घातक होगी। दुष्यंत ने तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि अशोक तंवर जैसे मेहनती नेता यदि उनकी पार्टी में आना चाहें तो उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।


संबंधित समाचार