होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के गांव को मिलेगी नई पहचान, 1120 गांव को मिला स्टार दर्जा

हरियाणा के गांव को मिलेगी नई पहचान, 1120 गांव को मिला स्टार दर्जा

 

हरियाणा के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टार गांव के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट के जरिए हरियणा के गांव को एक नई पहचान मिलेगी। बता दें ये पहली बार है जब प्रदेश के 1120 गांव को स्टार दर्जा मिला है। अब ये गांव अपने ग्राम सचिवालय या ग्राम द्वार पर अपने गांव के स्टार का उल्लेख कर सकेंगे। इन स्टार गांव की घोषणा पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने की है।

 

बता दें स्टार रैंकिंग शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है और पहली बार में ही लिस्ट में 18% गांव आए हैं। स्टार पाना ग्राम के लिए गौरव की बात है और कुछ गांव पहली बार में ही छठे, पांचवें से चौथे पायदान पर पहुंचे हैं। स्टार वितरण समारोह पंचकूला, गुरूग्राम और रोहतक में होंगे। गांव को प्राप्त हुए हर स्टार पर एक लाख का पुरस्कार है यानि, जितने स्टार गांव को प्राप्त हैं, उन्हें उतने ही लाख का पुरस्कार मिलेगा। बेटी की संख्या बराबर व अधिक संख्या वाले गांव को एक के बजाय डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे यानि इन गांव को पचास हज़ार रुपए बोनस के तौर पर मिलेगा। इसी तरह स्वच्छता मिशन के स्टार को भी अतिरिक्त 50 हज़ार मिलेंगे। इतना ही नहीं छह स्टार वाले गांव विभाग से बीस लाख का अतिरिक्त काम करवा सकेंगे, पांच स्टार वाले गांव पंद्रह लाख तक का अतिरिक्त काम और चार स्टार वाले गांव विभाग से दस लाख तक का अतिरिक्त काम करवा सकेंगे।

 

इस परियोजना के तहत जिस गांव की जितनी अधिक स्टार ग्रेडिंग होगी उसे विकास कार्यों के लिए उतना ही अधिक धन मिलेगा। सर्वाधिक स्टार ग्रेडिंग अंबाला के गांवों को मिली है। अंबाला को 407 स्टार प्राप्त हुए हैं। 199 स्टार पाकर गुरुग्राम दूसरे नंबर पर है और करनाल ने 75 स्टार के साथ तीसरा नंबर हासिल किया है।

 

पलवल के तीन गांव जैनपुर, जानाचौली और नंगलान भीखू को छह स्टार प्राप्त हुए हैं।

 

भांडोली (हसनपुर पलवल), घरोट (हथीन पलवल) और काहनोर (कलानौर रोहतक) को पांच स्टार प्राप्त हुए हैं।

 

वहीं गांव अकबरपुर (नारायणगढ़ अम्बाला), हरबो (नारायणगढ़ अम्बाला), मादलपुर (फरीदाबाद), बनवाली सौतर (नागपुर, फतेहाबाद), मल्हार (नागपुर, फतेहाबाद), वज़ीर पुर (गुरूग्राम), बहबलपुर (बरवाला हिसार), रामगढ़ (हसनपुर पलवल) और गांव करना (पलवल) को चार स्टार मिले हैं।

 


संबंधित समाचार