होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यमुनानगर: एक दुखियारी मां की गुहार, प्रिंसिपल..लौटा दो मेरा लाल!

यमुनानगर: एक दुखियारी मां की गुहार, प्रिंसिपल..लौटा दो मेरा लाल!

 

यमुनानगर: यमुनानगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद हर शख्स सकते में हैं। दरअसल, यहां सरकारी स्कूल की लापरवाही ने एक घर का चिराग बुझा दिया। इस घटनाक्रम के बाद लोगों का गुस्सा स्कूल प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर दिखाई दिया।

बता दें कि मामला यमुनानगर के दड़वा राजकीय उच्च विद्यालय का है, जहां छात्र सन्नी पढ़ता था। कई दिनों के बाद जब सन्नी मां के साथ स्कूल पहुंचा तो प्रिंसिपल ने छात्र और उसकी मां को धक्के मार कर स्कूल से निकाल दिया। जिसका नतीजा छात्र की आत्महत्या के तौर पर सामने आया।

पीड़ित परिजन आत्महत्या की वजह स्कूल प्रिंसिपल की लापरवाही बता रहे हैं। तो वहीं मामले पर स्कूल प्रिंसिपल अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है। जिसके चलते उच्च अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। 

 


संबंधित समाचार