होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पिंजौर में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में बनाया चार दुकानों को निशाना

पिंजौर में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में बनाया चार दुकानों को निशाना

 

कालका: हरियाणा में क्राइम का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी, डकैती और लुट जैसी खबरें सुनने को मिलती है। ऐसे में हाल ही में पिंजौर क्षेत्र से एक घटना सामने आई है। जहां चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों को अपना निशाना बनाया।

दरअसल, मामला पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोहगढ कॉलोनी का है। जहां चोरों का आतंक देखने को मिला। चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों को अपना निशाना बनाया औऱ दुकान में रखा लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए।

बता दें कि स्टोर में सीसीटीवी कैमरा भी लगे हुए थे लेकिन शातिर चोर दूकान में लगा डीवीआर और एलसीडी भी उड़ा ले गये। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


संबंधित समाचार