होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana: सोनीपत में आज पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana: सोनीपत में आज पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल, जानें क्या है पूरा मामला

 

सोनीपत (Sonipat) में पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल कर दी है। यह हड़ताल फिलिंग स्टेशनों पर हुई लूटपाट की घटनाओं को लेकर अल्टीमेटम देने के बावजूद कुल्हाड़ी गैंग की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप संचालकों ने आज हड़ताल करने का फैसला किया है। पंप संचालक आज सुबह छह बजे से पुरे 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। इससे लोगों को पेट्रोल-डीजल व सीएनजी (Petrol-Diesel and CNG) नहीं मिल पा रही है। वाहन चालक काफी परेशान हैं।

बता दें कि 24 घंटे की हड़ताल का निर्णय पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कुल्हाड़ी गैंग की लगातार बढ़ रही वारदात को लेकर गुरुवार को आपात बैठक में लिया था। फिलिंग स्टेशन संचालकों का आरोप था कि लगातार हो रही लूट की घटनाओं और हमलों की वजह से माहौल असुरक्षित हो गया है। साथ ही उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर सहयोग नहीं करने और इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेने का भी आरोप लगाया है।

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान परविंदर खत्री ने इस पर बताया कि बदमाश पिस्तौल और कुल्हाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पर आते हैं और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर लूटपाट करके भाग जाते हैं। इससे सेल्समैन में डर का माहौल है। इसी कारण सुबह छह बजे से ही पेट्रोल पंप संचालकों ने पंपों के बाहर होर्डिंग व बैनर लगाकर हड़ताल की घोषणा कर दी है। 

यह भी पढ़ें- Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर पहुंचा हिसार, भाई रिंकू ने की न्याय की मांग


संबंधित समाचार