होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: 16 साल की लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, छात्रा ने की आत्महत्या

हरियाणा: 16 साल की लड़की से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, छात्रा ने की आत्महत्या

 

नई दिल्ली। एक के बाद लगातार देशभर में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब हरियाणा में गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां 16 साल की लड़की से 8 लोगों ने रेप किया। गैंगरेप के बाद नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना रविवार रात की है जब कथित रूप से कुछ लोगों ने नाबालिग को अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार छात्रा कक्षा 12 में पढ़ती थी, लेकिन इस घटना के बाद उसने खुद का जीवन समाप्त कर लिया। 

वो सोहना के करीब नूह के खोर बोसाई गांव में रहती थी। घटना वाले दिन पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदार के यहां गए हुए थे और वह घर पर अकेले थी।

पुलिस ने बताया कि बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ रेप, अपहरण के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उसी गांव के आठ आदमी दो बाइक और एक कार पर आए और लड़की को उठाकर ले गए। लड़की का गैंग रेप करके उन लोगों ने पीड़िता को सोमवार की सुबह में उसके घर के बाहर छोड़ दिया।

सोमवार को लड़की के एक चचेरे भाई ने उसे घर के बाहर पाया जहां आरोपी उसे छोड़ गए थे। भाई ने पीड़िता की मदद की और उसके माता-पिता को फोन किया। बाद में लड़की के परिवार और कुछ आरोपियों के बीच झगड़ा हो गया।

इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और अपहरण और रेप का मामला दर्ज कराया गया।

गांव के सूत्रों का कहना है कि आरोपी काफी प्रभावशाली परिवार से हैं और वो लोग लड़की के पिता पर केस खत्म करने के लिए दबाव बना रहे हैं जिसकी वजह से उनके बीच झगड़ा हुआ।

बाद में जब 3 बजे के करीब लड़की के परिजन घर लौटे तो उसे मृत पाया। उनलोगों ने बताया कि जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो उसने आत्महत्या कर ली।

वहीं रोजका मेव थाने के एसएचओ जयभान त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का हम इंतजार कर रहे हैं। सभी आरोपी फरार हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी नाजनीन भासिन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है अब जल्द ही सभी आरोपियों पर शिकंजा कस दिया जाएगा।


संबंधित समाचार