होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान, कहा-कांग्रेस की सरकार बनी तो भाजपा हाईकमान 6 महीने में तोड़ देगा

मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान, कहा-कांग्रेस की सरकार बनी तो भाजपा हाईकमान 6 महीने में तोड़ देगा

 

Haryana:  हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद राजनीतिक पारा सातवें आसमान चढ़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में वित्त मंत्री जेपी दलाल ने विवादित बयान देते हुए खुद के शीर्ष नेतृत्व को ही कटघरे में खड़ा कर कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उसे 6 महीनें भी नहीं पकड़ने देंगे। वे मंगलवार को भिवानी जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

जेपी दलाल ने कहा-प्रदेश में एक शोर मच रहा है भाई प्रदेश में कांग्रेस आएगी। "हमारी सरकार हरियाणा में बनेगी और अगर राम रूस गया और किसी तरीके से नहीं बनी तो भी हमारे दिल्ली वाले 6 महीने से ज्यादा बनी हुई सरकार को टिकने नहीं देंगे"। 

किसानों पर विवादित टिप्पणी कर चुके

2019 में लोहारु विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक जेपी दलाल चुने गए। इन्हें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी माना जाता है। मनोहर लाल की सरकार में वह कृर्षि मंत्री बनाए गए थे, लेकिन मार्च 2024 में मनोहर लाल को हटाकर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भी उनका कद कमजोर नहीं हुआ। 

पिछले साल जेपी दलाल ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिए थे। जेपी दलाल ने कहा था-जिनकी घरवाली तक उनकी बात नहीं सुनती, वो भी किसानों का ठेका ले रखा है। वो सबको जानते है। किसी पर 3 तो किसी पर 5 मुकदमें दर्ज है।  अब मैं बोलूंगा तो कहेंगे कि उल्टा बोलता है। कुछ लोग मेरे पास गए थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने साथ मिला लो मैंने साफ तौर पर कह दिया कि मैं तुम्हें अपने साथ नहीं लेने वाला क्योंकि मैं बोले बिना नहीं रहता। क्योंकि मैं अगर किसानों को गुमराह करने वाले, उनका शोषण करने वाले, किसानों को थाना तहसील करने वालों के सामने झुक गया तो मेरी राजनीति का मकसद ही खत्म हो जाएगा।  

यह भी पढ़ें- हरियाणा के 5 जिलों में तेज बारिश, आज 7 शहरों में अलर्ट


संबंधित समाचार