होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana: 4 अगस्त को कुलदीप बिश्नोई थाम सकते हैं BJP का दामन, ट्वीट कर दिया ये संकेत

Haryana: 4 अगस्त को कुलदीप बिश्नोई थाम सकते हैं BJP का दामन, ट्वीट कर दिया ये संकेत

 

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) करने वाले कांग्रेस के बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) चार अगस्त को भाजपा (BJP) का दामन थाम सकते हैं। इसके संकेत खुद कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर दिए हैं। कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट करके अपनी मंशा को जताने का प्रयास किया है। उन्होंने शायराना अंदाज में एक मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'घायल तो यहां हर परिंदा है, लेकिन जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है।'

वहीं बिश्नोई ने एक और ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि '4 अगस्त को 10 बजकर 10 मिनट।' इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों ने रिप्लाई करते हुए कहा की वह भाजपा जॉइन कर रहे हैं। हालांकि कुलदीप के ट्वीट से सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई का कांग्रेस छोड़ना तो पहले से ही तय है। कुलदीप बिश्नोई CM मनहोर लाल (CM Manohar Lal) से लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (JP Nadda) से भी मिल चुके हैं।



बता दें कि कुलदीप बिश्नोई ने 2009 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन किया था। इस चुनाव में पार्टी के सात विधायक जीते, परंतु 5 विधायक कांग्रेस में चले गए थे। इसके बाद पार्टी में कुलदीप और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ही रह गए थे। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया।

दोनों दलों ने गठबंधन के तहत 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा। इस में भाजपा ने 8 सीटों पर और हजकां ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा। हजकां अपने कोटे की दोनों सीटें बुरी तरह से हार गई, जबकि भाजपा ने अपनी 7 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में जब सीटों का बंटवारा नहीं हुआ तो भाजपा के साथ हजकां का गठबंधन टूट गया और कुलदीप ने हजकां का विलय कांग्रेस में करके फिर से घर वापसी की।

यह भी पढ़ें- Sonipat: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौके पर मौत


संबंधित समाचार