होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: मानव तस्करी मामले का हुआ भंडाफोड़, दुष्कर्म के बाद बेच देते थे लड़कियां

हरियाणा: मानव तस्करी मामले का हुआ भंडाफोड़, दुष्कर्म के बाद बेच देते थे लड़कियां

 

भिवानी: भिवानी पुलिस ने मानव तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है, जो नाबालिग लड़कियों की शादी कराते, फिर शादी तुड़वाकर दोबारा मोटी रकम ऐंठ शादी करवा देते थे। ये गिरोह नौकरी और शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों की अंतरराज्यीय तस्करी करते थे।

बता दें कि नौकरी और शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़कियों की अंतर्राज्यीय तस्करी के सनसनीखेज मामले का भंडाफोड़ हुआ है। जहां भिवानी पुलिस की गिरफ्त में आई वह लड़कियां जिन्हें बहला-फुसलाकर शादी और नौकरी का झांसा देकर ना जाने कितनी ही बार बेचा गया। एक जगह पैसे लेकर शादी करवाने के बाद वहां से शादी तुड़वा दी जाती, उसके बाद अन्य जगह पर शादी करवाना, फिर तुड़वाना। ये सिलसिला जारी रहता था। इन लड़कियों से ना जाने कितनी ही बार दुष्कर्म किया गया और ना जाने कितनी ही बार उन्हे बेचा गया। इनमें से एक लड़की की तो 8 बार शादी करवाई गई। पुलिस ने तीन लड़कियों को बरामद भी किया है और दावा किया है कि मामले के सूत्रधार भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

गौरतलब है कि इन लड़कियों की आबरु को आरोपियों ने कई बार तार-तार किया और उन्हें बार-बार बेचकर लाखों रुपये कमाते रहे। इन लड़कियों के हालात को देखकर यह कहा जा सकता है कि आज भी समाज में ऐसे हैवान खुलेआम घूम रहे है, जो बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ कर रहे है। अब देखना ये होगा की आरोपी कब तक सलाखों के पीछे कैद हो पाते है। 


संबंधित समाचार