होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गुरूग्राम: पति-पत्नी पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

गुरूग्राम: पति-पत्नी पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

 

गुरूग्राम: साइबर सिटी गुरूग्राम में एक बार फिर बदमाशों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला बादशाहपुर से सामने आया है जहां पति-पत्नी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पति की मौत हो गई तो वहीं पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

दरअसल सुबह तकरीबन 5 से 6 बजे के बीच त्यागीवाड़ा इलाके का रहने वाला आनंद त्यागी अपनी पत्नी के साथ दूध निकालने के लिए जा रहा था कि तभी पहले से घात लगाए बदमाशो ने आंनद और उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वही इस मामले में आनंद के परिजनों की माने तो तकरीबन डेढ़ से दो महीने पहले आनंद ने इलाके के ही एक व्यक्ति की जान बचाई थी जिसमे पुलिस ने आनंद को भी उस जानलेवा हमले में गवाह बनाया था और इसी रंजिश के चलते आनंद की हत्या को अंजाम दिया जा सकता है। परिजनों ने वारदात से जुड़े संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को दे दी है। बहरहाल वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

 


संबंधित समाचार