होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गुरुग्राम: विदेशी जालसाज ने किया 32 लाख का फ्रॉड, पुलिस ने 2 नाइजीरियन को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम: विदेशी जालसाज ने किया 32 लाख का फ्रॉड, पुलिस ने 2 नाइजीरियन को किया गिरफ्तार

 

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने 2 नाइजीरियऩ को गिरफ्तार किया है। दोनों के उपर गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, जिसमें 32 लाख रुपए का फ्रॉड करने का आऱोप है। 

 

ऐसे में अगर आप धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं तो सावधान हो जाइए, कहीं कोई जालसाज आपको चूना लगाकर आपकी मेहनत की कमाई को हड़प ना कर जाएं। गुरुग्राम से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दो नाइजेरियन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है और धोखाधड़ी भी चंद हजार या लाख रुपये की नहीं 32 लाख रुपये की है। पुलिस ने जिन 2 नाइजेरियन को गिरफ्तार किया है, इन्होंने हर्बल सीड्स के नाम पर 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसके बाद कंपनी ने पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वही इस मामले में 2 भारतीय मूल के आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

 

बता दें कि इस मामले में साइबर सेल की टीम ने दोनों नाइजेरियन को ट्रैस करके गिरफ्तार किया है। ये घटना उन लोगों के लिए भी एक सबक है, जो विदेशियों के जाल में फंसकर अपना पैसा गंवा बैठते है।

 


संबंधित समाचार