होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Civic Election Result: 46 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम आज, उम्मीदवारों का भविष्य EVM मे कैद

Haryana Civic Election Result: 46 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम आज, उम्मीदवारों का भविष्य EVM मे कैद

 

हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनावी नतीजे आज यानी बुधवार को आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक हार-जीत की स्थिति पूरी तरह साफ नजर आने लगेगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे करीब 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य का ईवीएम मशीन में कैद है।

मतगणना की वजह से बुधवार को ड्राई डे रहेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इस पर कहा कि मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 12 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों को मतगणना केंद्रों पर तैनात किया गया है। 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 100 पुरुष और 85 महिलाएं शामिल हैं। 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से पहले ही चुना जा चुका है। 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं। इनमें 1076 पुरुष और 721 महिलाएं शामिल हैं।

जानें अध्यक्ष पद के लिए कितने उम्मीदवार
28 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए कुल 432 वार्ड में 221 उम्मीदवार मैदान में मौजूद हैं, इनमें 128 पुरुष व 93 महिलाएं शामिल हैं। 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से पहले ही चुना जा चुका है, बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार में मुकाबला हैं, इनमें से 783 पुरुष व 518 महिलाएं हैं।



आखिर में घोषित किया जाएगा अध्यक्ष पद का परिणाम
नगर परिषद और नगरपालिकाओं में 18 लाख से अधिक वोटर्स हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत ने मतदान किया है। 46 निकायों के मतगणना केंद्रों पर करीब 14-14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल पर एक सुपरवाइजर व दो सहायक तैनात रहेंगे। अध्यक्ष पद का परिणाम आखिर में घोषित किया जाएगा, जबकि पार्षद का परिणाम वार्ड की मतगणना के बाद तुरंत घोषित कर दिया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डैशबोर्ड शुरू होगा। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एसईसी.हरियाणा.जीओवी.इन पर चुनाव परिणाम की पल-पल की अपडेट सभी देख सकेंगे। 

यह भी पढ़ें- निकाय चुनाव के परिणाम कल, 406 चेयरमैन और 3098 पार्षदों की किस्मत का खुलेगा पिटारा


संबंधित समाचार